Pakur: रविन्द्र भवन टाउन हॉल में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिले के साढ़े आठ लाख कार्डधारियों को समय पर और पूरी मात्रा में राशन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह की 6 तारीख को ‘वितरण दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि इस माह से लाभुकों को स्मार्ट पीडीएस के तहत राशन मिलेगा। साथ ही दाल-भात केंद्रों और जन वितरण प्रणाली की दुकानों को मॉडलाइज करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, ताकि पारदर्शिता और सुविधा दोनों सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मार्केटिंग ऑफिसर, एजीएम, ऑपरेटर, डोर-स्टेप डिलीवरी अभिकर्ता और पीडीएस विक्रेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जिले के सभी पीडीएस विक्रेता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक और अन्य कर्मी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: अधूरे पुल में गिरा बाइक सवार; बोला, “मां के जितिया पर्व का फल है कि मैं बच गया”









