Deoghar: दिनदहाड़े HDFC बैंक में करोड़ों की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Deoghar: Crores looted from HDFC Bank in broad daylight, armed criminals carried out the incident

Deoghar: देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब शहर के बीचोंबीच स्थित HDFC बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों रुपये की बड़ी लूट की वारदात हो गई। करीब छह की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया और मारपीट भी की।

आरोपियों ने बंदूक की नोक पर बैंक में रखे नकद रुपये, सोने के सिक्के और अन्य कीमती सामान को बैग में भर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वे बैंक का शटर बाहर से बंद कर मौके से फरार हो गए।

Deoghar: Crores looted from HDFC Bank in broad daylight, armed criminals carried out the incident

घटना की जानकारी मिलते ही मधुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बैंक प्रबंधन और पुलिस की ओर से अब तक लूट की कुल राशि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, हालांकि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार रकम करोड़ों में बताई जा रही है।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। इस बड़ी वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj: गंगा नदी में दिखा मगरमच्छ, वन विभाग ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!