Ranchi: मंगलवार सुबह राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। यह कार्रवाई बहुचर्चित जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम कांके स्थित कांके रिसॉर्ट, रातू रोड के सुखदेव नगर, कडरू और अशोक नगर के दुर्गा डेवलपर्स के कार्यालय सहित कई ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि जमीन घोटाला मामले में ईडी पहले भी कई बार छापेमारी कर चुकी है। 10 जुलाई 2024 को कांके प्रखंड के चामा मौजा में सीएनटी और सरकारी जमीन से जुड़े विवादित दस्तावेज सामने आए थे। उस दौरान ईडी ने स्थानीय लोगों से बयान भी दर्ज किए थे। आज की छापेमारी को उसी जांच का अगला चरण माना जा रहा है, जिसका मकसद इस बड़े जमीन घोटाले के और सबूत जुटाना है।
यह भी पढ़ें: Ranchi: अजब चोर की गजब कहानी: सुबह की बाइक चोरी, शाम को थाने में छोड़ी









