Sahibganj: मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत विशेष प्लेसमेंट ड्राइव, 30 युवाओं को मिला रोजगार, स्वरोजगार सामग्री का वितरण

Sahibganj: Special placement drive under Chief Minister Sarathi Yojana, 30 youth got employment, distribution of self-employment material

Sahibganj: जिला नियोजनालय के तत्वावधान में EDS एवं SGRS के संयुक्त प्रयास से मुख्यमंत्री सारथी योजना केंद्र, लोहंडा स्थित दिनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी सह जिला स्किल ऑफिसर मनोज मंजीत, यूएनडीपी के सूरज मालपहाड़िया, 2050 हेल्थ केयर के नियोक्ता रामवृक्ष कुमार तथा विभिन्न केंद्रों के संचालक उपस्थित रहे।

ड्राइव के दौरान 30 युवाओं को टेक्नो एक्टिव्यूअर प्रा. लि. (एपैरल सेक्टर) एवं VGM कंपनी (टेलीकॉम सेक्टर) में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही स्वरोजगार हेतु 2 लाभार्थियों को सिलाई मशीन, 1 को कंप्यूटर सेट, 10 को एपैरल किट तथा 3 को प्रोत्साहन राशि वितरित की गई।

इस अवसर पर जिले के पाँचों केंद्रों के प्रबंधक, प्रशिक्षक एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Sahibganj: डीसी की अध्यक्षता में योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!