Tinpahar: मां दुर्गा को लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

Tinpahar: People bid farewell to Maa Durga with moist eyes

Tinpahar (Sahibganj): दुर्गा पूजा के दस दिवसीय महापर्व का समापन शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ श्रद्धा और भावनाओं के माहौल में हुआ। लोगों ने नम आंखों से मां को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आने की कामना की।

मां की विदाई के समय घर-घर की महिलाओं ने पूजा अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। तीनपहाड़ सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति और बभंनगामा सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने “जय माता दी”, “जय मां दुर्गा” और “मां भवानी की जय” जैसे उद्घोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना दिया।

जुलूस में ग्रामीणों के साथ-साथ बच्चे और महिलाएं भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने मां की प्रतिमा को बाबूपुर, हाथीगड़, रामचौकी सहित कई गांवों में भ्रमण कराया। विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से प्रखंड के अभिजीत कुमार, थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय एवं पुलिस बल के जवान तैनात रहे।

मौके पर सिद्धार्थ यादव बल्ला, मनोज यादव, जिप सदस्य रणधीर सिंह, चंदन श्रीवास्तव, बलराम सिंह, कुंदन सिंह, राजू भगत, आकाश साह, शुभम केशव उर्फ मिठू, श्याम यादव, सुजीत राय, अरुण सोनी, शंभू भगत, मंटू भगत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। दुर्गा पूजा के इस सफल आयोजन और विसर्जन में स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh: IAS विनय चौबे के करीबी पर ACB की बड़ी कार्रवाई, छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

ABHISHEK KUMAR
Author: ABHISHEK KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!