Ranchi/New Delhi, 6 अक्टूबर: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही घाटशिला उपचुनाव भी 11 नवंबर को कराया जाएगा, जबकि 14 नवंबर को मतगणना होगी।
घोषणा के साथ ही घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। शुरुआत में इस बात को लेकर असमंजस था कि आचार संहिता पूरे जिले में लागू होगी या सिर्फ संबंधित विधानसभा क्षेत्र तक सीमित रहेगी, लेकिन आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में ही प्रभावी रहेगी।
जिला प्रशासन ने उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, मतदान केंद्रों की सूची और कर्मियों की नियुक्ति से संबंधित कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Patna: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होगा मतदान









