Sahibganj: संथाल परगना क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता-2025 का सफल आयोजन बोकारो के जैप-4 परिसर में किया गया, जिसमें संथाल परगना के सभी जिलों के कई पुलिस प्राधिकारी एवं जवानों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में साहिबगंज जिला पुलिस ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया और कुल मिलाकर 5 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज पदक अपने नाम किए।
साहिबगंज पुलिस के शूटरों ने अलग-अलग कैटेगरी में शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया।
AIPDM रायफल स्पर्धा:
- 100 गज (Standing Position) – स०अ०नि० धर्मेन्द्र नाथ साहा, द्वितीय स्थान (सिल्वर)
- 200 गज (Kneeling Position) – पु०अ०नि० सुदामा सिंह, प्रथम स्थान (गोल्ड)
- 300 गज (Lying Position) – परिचारी प्रवर रोहित दूबे, प्रथम स्थान (गोल्ड)
- 300 गज रायफल (Snap Shooting) – हवलदार राजू कुमार यादव, प्रथम स्थान (गोल्ड)
- 300 मीटर (Three Position) – आ०/347 रॉकी कुमार, प्रथम स्थान (गोल्ड)
AIPDM पिस्टल/रिवॉल्वर प्रतियोगिता:
- 15 गज (Squatting Position) – परिचारी प्रवर रोहित दूबे, प्रथम स्थान (गोल्ड)
- 25 गज (Standing Position) – परिचारी प्रवर रोहित दूबे, द्वितीय स्थान (सिल्वर)
- 40/30 गज (Attack Position) – परिचारी प्रवर रोहित दूबे, द्वितीय स्थान (सिल्वर)
- 50 गज (Prone Position) – परिचारी प्रवर रोहित दूबे, तृतीय स्थान (ब्रॉन्ज)
सेंटर फायर कार्बाइन/स्टेन गन स्पर्धा:
- 40 गज (Standing Position) – हवलदार राजू कुमार यादव, द्वितीय स्थान (सिल्वर)
- 50 गज (Prone Position) – हवलदार राजू कुमार यादव, द्वितीय स्थान (सिल्वर)
कुल प्रदर्शन (Overall Results):
- 300 मीटर तीन पोजिशन ओवरऑल – द्वितीय स्थान
- AIPDM रायफल ओवरऑल – प्रथम स्थान
- Center Fire, Carbine/Sten ओवरऑल – द्वितीय स्थान
- Pistol/Revolver ओवरऑल – द्वितीय स्थान
- Overall Champion – द्वितीय स्थान
साहिबगंज पुलिस की टीम को मिली सराहना
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि,
“हमारे पदाधिकारियों और जवानों ने न केवल साहिबगंज पुलिस का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे संथाल परगना का गौरव बढ़ाया है। यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षण का परिणाम है। आगे भी पुलिस बल इसी समर्पण के साथ हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्रदर्शित करेगा।”
उन्होंने विशेष रूप से प्रशिक्षकों और टीम के मार्गदर्शकों की भी सराहना की, जिन्होंने अपने अनुभव और रणनीति से टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
साहिबगंज पुलिस की इस शानदार उपलब्धि से यह साबित होता है कि जिला पुलिस न केवल कानून व्यवस्था में अग्रणी है, बल्कि शारीरिक दक्षता, निशानेबाजी और सामरिक कौशल में भी अद्वितीय क्षमता रखती है।
यह भी पढ़ें: Sahibganj: हर महीने की 15 तारीख को स्कूलों में तिथि भोजन अनिवार्य, जिला शिक्षा अधीक्षक ने जारी किया आदेश










