Sahibganj: जिले में नशा कारोबार पर सख्ती, रोजाना नारको टास्क फोर्स चलाएगी अभियान

Sahibganj: Strict action against drug trade in the district, Narco Task Force will run campaign daily

Sahibganj: जिले में बढ़ते नशे के कारोबार और नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने अब कमर कस ली है। नशा के सौदागरों और नशेबाजों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने एक नई रणनीति बनाई है। इसके तहत नारको टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जो रोजाना अभियान चलाकर नशा कारोबारियों और नशा सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

गठित नारको टास्क फोर्स में संबंधित अनुमंडल क्षेत्र के एसडीओ टीम संयोजक होंगे। टीम में एसडीपीओ, ड्रग इंस्पेक्टर, थाना पुलिस और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल शामिल रहेगा। यह टीम ब्राउन शुगर, कोडिन कफ सिरप, गांजा, अफीम, चरस और एमडीएम जैसी नशीली वस्तुओं की बिक्री और सेवन पर निगरानी रखेगी। अगर कोई दवा दुकानदार नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करते पकड़ा गया तो उसकी दुकान तुरंत सील कर दी जाएगी और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

कोटपा एक्ट के तहत भी होगी कार्रवाई

कोटपा एक्ट (COTPA – Cigarettes and Other Tobacco Products Act, 2003) के तहत सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने या बेचने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल, अस्पताल और पार्क जैसे सार्वजनिक स्थलों से 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू या नशीले उत्पादों की बिक्री और सेवन पर सख्त रोक है। उल्लंघन करने पर ₹200 तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

क्या है कोटपा एक्ट

झारखंड में तंबाकू नियंत्रण को लेकर कोटपा एक्ट (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003) का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। कानून के तहत सार्वजनिक स्थानों पर ध्रूमपान पूरी तरह प्रतिबंधित है। उल्लंघन करने पर दो सौ रूपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। कानून के अनुसार किसी भी स्कूल या शैक्षणिक संस्थान और सार्वजनिक स्थलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री व नाबालिगों को बिक्री अपराध माना गया है। साथ ही तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन, प्रचार और बिना चेतावनी वाले पैकेटों की बिक्री पर भी रोक है। राज्य के कई जिलों में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा नियमित जांच अभियान चलाए जा रहे है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि नियम तोड़ने वालों की सूचना प्रारंभ प्रशासन को दें।

एसपी बोले: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होगी

एसपी अमित कुमार सिंह ने कहा,

“जिले में नशे के खिलाफ जिला प्रशासन के सहयोग से पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। जल्द ही इसका नतीजा लोगों के सामने होगा। नशेबाजों और सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

यह भी पढ़ें: Sahibganj: खेलने के दौरान डेस्क से गिरने से छात्र की मौत, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!