झारखंड विधानसभा की याचिका समिति ने Sahibganj में की समीक्षा बैठक

Jharkhand Assembly's Petition Committee held a review meeting in Sahibganj.

Sahibganj: झारखंड विधानसभा की याचिका समिति के सदस्य एवं सारठ विधायक चुन्ना सिंह, बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो और मांडू विधायक निर्मल महतो ने गुरुवार को साहिबगंज नया परिसदन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। समिति ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

मौके पर वन पदाधिकारी प्रवल गर्ग, अपर समाहर्ता गौतम भगत, परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी, सदर एसडीओ अमर जॉन आईदे, जिला खनन पदाधिकारी कृष्णा कुमार किस्कू, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, ग्रामीण विकास प्रमंडल कार्यपालक अभियंता रामाकांत, कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार, भूमि संरक्षण पदाधिकारी राहुल गुप्ता, बिजली कार्यपालक अभियंता शंभूनाथ चौधरी, सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की, ग्रामीण एसडीपीओ विजय कुशवाह, तथा जीरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Sahibganj: बरहरवा स्टेशन के फुट ओवरब्रिज से 50 वर्षीय अधेड़ का अज्ञात शव बरामद

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!