Sahibganj: OBC छात्रवृत्ति फंड जारी करने की मांग को लेकर NSUI ने DC को सौंपा ज्ञापन

Sahibganj: NSUI submitted a memorandum to the DC demanding the release of OBC scholarship funds.

Sahibganj: ओबीसी (OBC) छात्रवृत्ति फंड में देरी को लेकर एनएसयूआई साहिबगंज इकाई ने गुरुवार को जिला उपायुक्त (DC) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने का नेतृत्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष थॉमस रॉबर्ट ने किया।

एनएसयूआई ने ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग की कि झारखंड राज्य के लिए लंबित 60% केंद्रीय फंड को तत्काल जारी किया जाए, ताकि हजारों ओबीसी छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति की राशि मिल सके। थॉमस रॉबर्ट ने कहा कि राज्य सरकार लगातार अपने हिस्से के 40% फंड का भुगतान कर रही है, लेकिन केंद्र से 60% फंड रोक दिए जाने से गरीब और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट गहराता जा रहा है।

थॉमस रॉबर्ट ने कहा कि,

“कई छात्र ऐसे हैं जो केवल छात्रवृत्ति के सहारे अपनी पढ़ाई पूरी कर पाते हैं। फंड में देरी से उनकी शिक्षा अधर में लटक गई है। यह केवल छात्रवृत्ति का सवाल नहीं, बल्कि शिक्षा में समान अवसर और सामाजिक न्याय की लड़ाई है।”

इस मौके पर जुबैद अंसारी समेत कई छात्र उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा की याचिका समिति ने Sahibganj में की समीक्षा बैठक

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!