Udhwa/Sahibganj: उधवा प्रखंड के दक्षिण सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत कटहलबाड़ी गांव में चल रहे तीन दिवसीय बाउलगान महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार की रात श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। इस पारंपरिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का माहौल बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव और भाजपा नेता पंकज घोष ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूजा समिति ने अतिथियों को पारंपरिक चुनरी और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि
“बाउलगान जैसी पारंपरिक सांस्कृतिक विधा न केवल मन को शांति प्रदान करती है, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सद्भाव को भी मजबूत बनाती है।”
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का माध्यम बताया।
इस मौके पर कृष्ण शर्मा, संदीप घोष, गोपाल घोष, मिथुन घोष, बिफल घोष, सेंटू घोष, अरूण घोष, इंद्रजीत घोष, बापी घोष, बबलू घोष, पिंकू घोष, कृष्णा मंडल, रमेश मंडल, मनोज मंडल, दिलीप साहा, राजेन्द्र साहा, अशोक साहा, जयप्रकाश साहा, अमर साहा, कार्तिक साहा, पवन साहा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा उत्साह देखा गया और उन्होंने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
यह भी पढ़ें: Sahibganj: OBC छात्रवृत्ति फंड जारी करने की मांग को लेकर NSUI ने DC को सौंपा ज्ञापन









