Sahibganj: अपहरण के आरोप में 5 गिरफ्तार, नाबालिग छात्रा को बोलेरो से उठाने की थी कोशिश

Sahibganj: 5 arrested for kidnapping, attempted to abduct minor student in Bolero

Sahibganj: राजमहल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग छात्रा के अपहरण के प्रयास के मामले में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी राजमहल थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

शुक्रवार को राजमहल थाना में प्रेसवार्ता कर बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल ने बताया कि घटना 9 अक्टूबर 2025 की है, जब राजमहल प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जामनगर की एक छात्रा स्कूल जा रही थी। इसी दौरान बोलेरो पिकअप पर सवार कुछ युवकों ने छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरण करने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वाहन को रोकने की कोशिश की। भीड़ जुटते देख आरोपी वहां से फरार हो गए।

आगे एसडीपीओ खंडेलवाल ने बताया कि मामले को लेकर राजमहल थाना कांड संख्या 362/25 दिनांक 09.10.2025 दर्ज की गई थी। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की अपहरण से संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) की धारा 8/12 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने 10 अक्टूबर की रात करीब 2:30 बजे मजहर टोला दियारा के पास से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Sahibganj: 5 arrested for kidnapping, attempted to abduct minor student in Bolero

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
  • सेन्द्र शेख (25 वर्ष), पिता जमीन शेख
  • समीर शेख (20 वर्ष), पिता कल्लु शेख
  • बाबर शेख उर्फ मो. सरीफुल हक (20 वर्ष), पिता इसराईल शेख
  • मेम्बर शेख (28 वर्ष), पिता मिनु शेख, निवासी – गोडिया टोला
  • हमीच शेख जत्र (19 वर्ष), पिता अब्बास शेख, निवासी – हसन टोला

त्वरित कार्रवाई के लिए राजमहल थाना प्रभारी और पुलिस टीम की सराहना की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए छापामारी अभियान शुरू किया और महज कुछ घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी पुलिस की इस सक्रियता को सराहा है। उनका कहना है कि पुलिस की तत्परता के कारण एक गंभीर अपराध को समय रहते रोका जा सका और आरोपियों को कानून के हवाले किया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा का नया ठिकाना बनेगा Sahibganj जेल, प्रशासनिक कारणों से जारी हुआ आदेश

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!