Sahibganj: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

Sahibganj: Deputy Commissioner listened to people's problems in the public court and assured them of solutions.

Sahibganj: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।

जनता दरबार में लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली और सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त हेमंत सती ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और हर शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित विभागों को यह भी निर्देश दिया कि जो समस्याएं मौके पर हल हो सकती हैं, उनका समाधान तुरंत किया जाए, जबकि शेष शिकायतों का निपटारा निर्धारित समय सीमा में किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों को प्रशासन से सीधे संवाद का अवसर मिलता है, जिससे पारदर्शी और जवाबदेह शासन को बल मिलता है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj: अपहरण के आरोप में 5 गिरफ्तार, नाबालिग छात्रा को बोलेरो से उठाने की थी कोशिश

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!