Sahibganj: आत्मनिर्भर भारत बनाने में आम लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण: बजरंगी

Sahibganj: Participation of common people is important in making a self-reliant India: Bajrangi

Sahibganj: उधवा के श्रीधर पंचायत भवन में भाजपा की सांगठनिक इकाई राधानगर मंडल की ओर से “आत्मनिर्भर भारत” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के महामंत्री तमाल मंडल ने की, जबकि मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा,

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने में आम नागरिकों की भूमिका अहम है। हमें अपने रोजमर्रा के जीवन में स्वदेशी उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देनी होगी।”

Sahibganj: Participation of common people is important in making a self-reliant India: Bajrangi

उन्होंने कहा कि जब हर घर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएगा तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

इस मौके पर कार्यशाला के प्रभारी पंकज घोष सहित हरिबोल मंडल, सनातन मंडल, कमलेश मंडल, नवल किशोर मंडल, प्रभु मंडल, कृष्णा मंडल, उदय मंडल, वरुण मंडल, नारायण मंडल, विश्वजीत मंडल, संदीप घोष, राहुल मंडल, कृष्ण कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Ranchi: झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय की माताजी का निधन

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!