Dumka: भारतीय जनता पार्टी (BJP) दुमका जिला इकाई की ओर से रविवार को अग्रसेन भवन में दुमका विधानसभा स्तरीय “आत्मनिर्भर भारत” सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह संथाल परगना प्रभारी बालमुकुंद सहाय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने की।
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत के नए युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा,
“आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह हर नागरिक को सशक्त बनाने का एक संकल्प है। आज महिलाएं, किसान, युवा, उद्यमी और गरीब तबका आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।”
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। उन्होंने संथाल परगना की जनता से अपील की कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें।
प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की छवि विश्व पटल पर मजबूत हुई है। उन्होंने कहा,
“भाजपा कार्यकर्ता ही आत्मनिर्भर भारत अभियान के सच्चे वाहक हैं, जो जनकल्याण योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब हर नागरिक इसमें सहभागी बने। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक अमरेंद्र सिंह मुन्ना ने किया।
जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, जिला प्रभारी संजीव जजवाड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश मुर्मू, निवास मंडल, अनुज आर्या, डॉ अंजुला मुर्मू, अमिता रक्षित, पवन केसरी, धर्मेंद्र सिंह, विवेकानंद राय, मार्शल ऋषिराज टुडू सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: Sahibganj: आत्मनिर्भर भारत बनाने में आम लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण: बजरंगी
