Dumka में आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव, खेल प्रेमियों और छात्र-छात्राओं से सहभागिता की अपील

MP Sports Festival to be organised in Dumka, appeal to sports lovers and students for participation

Dumka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की खेल क्षेत्र में सकारात्मक पहल के तहत खेलो इंडिया कार्यक्रम के हिस्से के रूप में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव दुमका लोकसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के निर्देशन में 18 अक्टूबर, 2025 को सुबह 8 बजे से आउटडोर स्टेडियम, दुमका में आयोजित होगा।

खेल महोत्सव में एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक और लंबी दौड़ शामिल हैं। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन और तैयारियों को लेकर हाल ही में परिसदन दुमका में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कांत ने की।

भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कांत ने खेल प्रेमियों और छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे खेल महोत्सव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाएं। बैठक में ओलंपिक संघ के राज्य कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, अमित नाथ चरण, जिला उपाध्यक्ष बबलु मंडल, सांसद खेल महोत्सव के संयोजक गुंजन मरांडी, जिला ओलंपिक संघ के सचिव वरुण कुमार, मृणाल मिश्रा और मुकेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और खेलकर्मी मौजूद थे।

सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना बताया गया है।

ये भी पढ़ें: Dumka: सरलता और पवित्रता का पर्व छठ श्रद्धा के साथ-साथ सुरक्षा के साथ मनाएं: अभिजीत सिन्हा

SANTOSH SINHA
Author: SANTOSH SINHA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!