Mumbai: दीवाली के दिन बुझा हास्य का सितारा, मशहूर अभिनेता असरानी का निधन

Mumbai: Comedy star dies on Diwali, famous actor Asrani passes away
  • 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्मी जगत में शोक की लहर

Mumbai: पूरे देश में जहां आज दीवाली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर आई है। दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी (Asrani) का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बीते कुछ दिनों से वह फेफड़ों की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

असरानी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। डॉक्टरों की टीम उनका लगातार इलाज कर रही थी, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर अभिनेता को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।

असरानी का जन्म 1 जनवरी 1941 को जयपुर (राजस्थान) में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, जयपुर से प्राप्त की और बाद में राजस्थान कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। अभिनय के प्रति रुचि के चलते वह मुंबई पहुंचे और वर्ष 1967 में फिल्म ‘हरे कांच की चूड़ियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

करीब छह दशक लंबे करियर में असरानी ने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया और अपने हास्य अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। फिल्म शोले में जेलर के किरदार से उन्हें अपार लोकप्रियता मिली। इसके अलावा चुपके चुपके, अभिमान, आँधी, बावर्ची, हेरा फेरी, लगान और भूल भुलैया जैसी फिल्मों में भी उन्होंने यादगार भूमिकाएँ निभाईं।

दीवाली के दिन इस दिग्गज अभिनेता के निधन ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है। फिल्मी जगत के कलाकारों और उनके चाहने वालों ने असरानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है, “हास्य का एक युग आज समाप्त हो गया।”

ये भी पढ़ें: Bihar Assembly Election 2025: महागठबंधन में ‘महा-विस्फोट’ के आसार! RJD की एक शर्त से फंसा मामला, कांग्रेस से बातचीत ठप

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!