Sahibganj: कल्याणचक स्टेशन के पास पटरी के नीचे से 30 पेडल क्लिप चोरी, रेल अधिकारियों में हड़कंप

Sahibganj: 30 pedal clips stolen from under the tracks near Kalyanchak station, causing panic among railway officials
  • साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी 50 मिनट लेट, कीमैन की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

Sahibganj: मालदा रेल मंडल के कल्याणचक स्टेशन के पास देर रात रेल पटरी से छेड़छाड़ की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने पटरी के नीचे से करीब 25 से 30 पेडल क्लिप चोरी कर लिए। गनीमत रही कि समय रहते कीमैन ने गड़बड़ी पकड़ ली, वरना कोई बड़ा रेल हादसा हो सकता था।

बुधवार सुबह जब कीमैन नियमित जांच पर निकला, तो पोल संख्या 198/34 से 198/37 के बीच पेडल क्लिप गायब मिले। कुछ क्लिप खुले और नीचे गिरे हुए भी थे। तुरंत इस बात की सूचना स्टेशन प्रबंधक जी.के. साह को दी गई, जिसके बाद उप लाइन पर ट्रेन परिचालन को एहतियातन रोक दिया गया।

रेल प्रशासन में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरीय अधिकारी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। मरम्मत कार्य के बाद रेल पटरी को सुरक्षित घोषित किया गया और परिचालन बहाल हुआ। इस वजह से साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब 50 मिनट लेट चली। आरपीएफ एएससी एस.एन. राम, इंस्पेक्टर गुलाम सरवर और डीएससी असीम कुमार कुल्लू भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच का आदेश दिया। डीएससी कुल्लू ने कहा कि

“मामला चोरी का लग रहा है। आरपीएफ टीम को स्थानीय असामाजिक तत्वों और कबाड़ियों से पूछताछ के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया तंत्र सक्रिय कर दिया गया है और बहुत जल्द खुलासा होगा।”

Sahibganj: 30 pedal clips stolen from under the tracks near Kalyanchak station, causing panic among railway officials
हादसे की आशंका से दहशत

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में पेडल क्लिप चोरी होना किसी सुनियोजित साजिश की ओर इशारा करता है। जांच में यह भी संभावना जताई जा रही है कि चोरों का मकसद बड़ा हादसा कराना भी हो सकता था। फिलहाल आरपीएफ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के कबाड़ी बाजारों पर भी नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें: Pakur में तीन मंजिला निजी अस्पताल बिना फायर NOC और CTO के धड़ल्ले से संचालित, सवालों के घेरे में स्वास्थ्य व्यवस्था

ABHISHEK KUMAR
Author: ABHISHEK KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!