Sahibganj: झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने परिवार के साथ किया खरना पूजन

Sahibganj: JMM Central Secretary and spokesperson Pankaj Mishra performed Kharna puja with his family.
  • राज्य और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की की कामना

Sahibganj: झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने रविवार को श्रद्धा और आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत खरना पूजा के साथ की। इस अवसर पर उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए भगवान भास्कर और छठी मइया से राज्य एवं जिलेवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

इस वर्ष पंकज मिश्रा ने निजी उपवास पर रहकर छठ व्रत किया है। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ घर में पारंपरिक तरीके से खरना प्रसाद तैयार किया, मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर गुड़ और चावल की खीर बनाई। पूजा के दौरान पूरे घर में भक्ति और शुद्धता का वातावरण बना रहा।

खरना पूजा के बाद उन्होंने व्रतधारियों के लिए तैयार प्रसाद का वितरण किया और लोगों से कहा कि, “छठ महापर्व लोक आस्था और पर्यावरण संरक्षण का पर्व है। यह पर्व न केवल सूर्य उपासना का प्रतीक है, बल्कि यह परिवार और समाज के बीच एकता, स्वच्छता और अनुशासन का संदेश भी देता है।” उन्होंने आगे कहा कि छठ व्रत से समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और यह हमें संयम, श्रद्धा और सेवा का पाठ पढ़ाता है।

पंकज मिश्रा ने मौके पर राज्यवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान सूर्य और छठी मइया सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, हर घर में शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: सिविल सर्जन ने एमटीसी का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए कड़े निर्देश

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!