Rajmahal में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना

Thieves target a locked house in Rajmahal

Rajmahal (Sahibganj): थाना क्षेत्र के वार्ड 11 मटियाल मोहल्ले में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर में सेंधमारी की। घर के मालिक राजीव कुमार झा, जो लुधियाना की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, परिवार सहित बाहर रहने के कारण घर लंबे समय से बंद था। रविवार की सुबह गृहस्वामी के चचेरे भाई अरविंद कुमार ने पूजा-पाठ के लिए घर में प्रवेश किया तो देखा कि आंगन की ओर से चार कमरों के ताले तोड़े गए हैं। उन्होंने पड़ोसियों और परिवार को घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जांच में पता चला कि अज्ञात चोरों ने बक्सा और अलमारी के ताले तोड़कर सामान बाहर बिखेर दिया। गृहस्वामी और परिवार के सदस्यों के बाहर रहने के कारण चोरी गए सामानों का फिलहाल आकलन नहीं हो सका। गृहस्वामी राजीव कुमार झा के आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: तीनपहाड़ में अवैध बालू लोड टेक्टर की गुल्ला टूटने से जाम

ABHISHEK KUMAR
Author: ABHISHEK KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!