Sahibganj: बरहेट में तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sahibganj: Elderly man drowns in pond in Barhet, body sent for postmortem

Barhet (Sahibganj): थाना क्षेत्र के बाजार स्थित बड़ा तालाब, महादानो मंदिर के बगल में रविवार को एक वृद्ध व्यक्ति के डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय सुनील गुप्ता (बरहेट निवासी) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और तालाब के पास भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए साहेबगंज भेज दिया। घटना कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर एएसआई अशिम कुजूर, विजय रमानी, सादिक अली सहित अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर उपस्थित थे और मामले की गहन जांच में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें: Rajmahal में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!