Jamshedpur पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान–सुजीत सिन्हा गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार, कारोबारी के घर फायरिंग मामले का पर्दाफाश

Jamshedpur Police takes major action: Two shooters of Prince Khan-Sujit Sinha gang arrested, firing case at businessman's house exposed

Jamshedpur: झारखंड पुलिस को रविवार को प्रिंस खान–सुजीत सिन्हा गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने सीतारामडेरा के कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल दो शूटरों राजेश और कुंडू को कदमा के शास्त्री नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे। गुप्त सूचना के आधार पर देर रात छापेमारी कर उन्हें पकड़ा गया। फिलहाल दोनों से गिरोह के अन्य सदस्यों और रंगदारी नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले पुलिस ने इसी मामले में गिरोह से जुड़े आकाश सिंह और दशरथ शुक्ला को भी गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दशरथ ने खुलासा किया था कि कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग की साजिश जेल में बैठे गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान के इशारे पर रची गई थी, ताकि रंगदारी वसूली की जा सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2019 में दशरथ शुक्ला की घाघीडीह जेल में सुजीत सिन्हा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह गिरोह से जुड़ गया और रांची तथा जमशेदपुर क्षेत्र में रंगदारी वसूलने का काम करने लगा।

पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दोनों गिरफ्तार शूटरों पर आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और आपराधिक षड्यंत्र के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: Ranchi: भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों पर बवाल, मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, झामुमो ने बताया बौखलाहट का नतीजा

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!