Sahibganj: विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाएँ, समय पर पूरा करें सभी प्रोजेक्ट: हेमंत सती

Sahibganj: Increase the pace of development plans, complete all projects on time: Hemant Sati

Sahibganj: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में DMFT, अनाबद्ध निधि, आकांक्षी मद, नीति आयोग सहित अन्य मदों से संचालित परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए स्वीकृत योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और फील्ड-लेवल मॉनिटरिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ आम जनता तक शीघ्र पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, भवन प्रमंडल, नगर परिषद, समेकित जनजातीय विकास अभिकरण, असैनिक शल्य चिकित्सा तथा NREP द्वारा संचालित योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए उनकी प्रगति तेज करने के निर्देश दिए गए।

इनमें बरहेट प्रखंड के कालीदाह टोला में पानी टंकी निर्माण, उधवा प्रखंड के श्रीधर काली मंदिर घाट पर चेंजिंग रूम निर्माण, साहिबगंज जिले में प्रस्तावित ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’, मध्य विद्यालय सकरीगली में छह अतिरिक्त वर्ग कक्षों का निर्माण, 100 पीवीटीजी परिवारों के लिए मशरूम उत्पादन के माध्यम से रोजगार सृजन जैसी योजनाएँ प्रमुख रहीं। इसके अलावा कल्याण विभाग द्वारा संचालित अंबेरी एवं ढिबरीकोल आवासीय विद्यालयों में मॉड्यूलर किचन–सह–भोजनालय उन्नयन कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबूआ आवास योजना और मनरेगा की प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

उपायुक्त सती ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाले इन विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए विभागीय समन्वय, नियमित निरीक्षण और गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष जोर दिया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का पूर्ण निष्पादन करते हुए योजनाओं को निर्धारित समय पर धरातल पर उतारें।

बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, सिविल सर्जन डॉ. राम देव पासवान, आईटीडीए परियोजना निदेशक संजय कुमार दास, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, मुख्यालय डीएसपी विजय कुशवाहा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, मत्स्य पदाधिकारी विरेंद्र विन्हा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: आईसीयू में घुसा सियार, Dhanbad मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था उजागर

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!