Ranchi/Kolkata: अवैध कोयला खनन और तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए झारखंड और पश्चिम बंगाल में 40 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सुबह शुरू हुए इस जॉइंट ऑपरेशन में ईडी की रांची और कोलकाता जोन की टीमें शामिल रहीं।

सूत्रों के अनुसार, कोलकाता स्थित एक ठिकाने से छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी और कीमती जेवरात बरामद किए गए हैं। सभी ठिकानों पर यह कार्रवाई सरकारी राजस्व को सैकड़ों करोड़ रुपये की चपत लगाने वाले अवैध कोयला खनन व तस्करी के मामले में की जा रही है। ईडी ने निजी आवासों, दफ्तरों और व्यावसायिक परिसरों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किया है।
एजेंसी को मिले विशेष इनपुट के आधार पर शुरू की गई यह बड़ी कार्रवाई दिनभर जारी रहेगी और कोयला नेटवर्क से जुड़े कई नए कड़ियों की भी जांच की जा रही है।









