Mumbai: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन, दोपहर 1 बजे घर पर ली अंतिम सांस, विले पार्ले श्मशान घाट में बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार, धर्मेंद्र ने करीब दोपहर 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निवास पर एंबुलेंस पहुंचने के बाद इलाके में बैरिकेडिंग की गई है। वहीं विले पार्ले श्मशान घाट में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।

धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल श्मशान भूमि पहुंच चुकी हैं, जिसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां तेज हो गई हैं। घर और श्मशान घाट दोनों जगह मुंबई पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है, ताकि भीड़ और मीडिया कवरेज को नियंत्रित रखा जा सके।

धर्मेंद्र की तबीयत पिछले कई दिनों से नाजुक चल रही थी। 10 नवंबर को उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां वे दो दिनों तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहे। 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, जिसके बाद परिवार ने उनके स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर रोक लगाने की अपील की थी। 11 नवंबर को भी उनके निधन की झूठी खबरें फैली थीं, जिसे हेमा मालिनी और ईशा देओल ने सार्वजनिक रूप से खारिज करते हुए नाराजगी जताई थी। इसी दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुख जताते हुए एक पोस्ट किया था, जिसे बाद में हटा लिया गया था।

13 नवंबर को घर के बाहर मीडिया की भीड़ देख सनी देओल भड़क उठे थे। उन्होंने फोटोग्राफर्स से हाथ जोड़कर अपील की थी कि वे अफवाहें न फैलाएं और परिवार की निजता का सम्मान करें। उन्होंने कहा था, “आपके घर में भी मां-बाप हैं, बच्चे हैं, आपको शर्म नहीं आती?” इस दौरान वे स्पष्ट रूप से भावुक और व्यथित दिखाई दिए।

फिलहाल फिल्म जगत में शोक की लहर है। ‘ही-मैन’ की छवि वाले धर्मेंद्र ने भारतीय सिनेमा को ‘शोले’, ‘धरम वीर’, ‘सीता और गीता’, ‘अनुपमा’, ‘चुपके चुपके’ जैसी अनगिनत यादगार फिल्में दीं। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और देशभर के प्रशंसकों में गहरा दुःख व्याप्त है।

ये भी पढ़ें: Barharwa में सख्त एंटी-क्राइम चेकिंग, थाना प्रभारी सुमित कुमार का सड़क सुरक्षा पर दिखा कड़ा पहरा

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!