Ranchi: अवैध कोयला कारोबार पर बाबूलाल हमलावर, लेकिन ईडी के निशाने पर आए कारोबारी एलबी सिंह संग तस्वीरें वायरल

Ranchi: Babulal attacks illegal coal trade, but pictures with businessman LB Singh, who is under ED scanner, go viral

Ranchi: अवैध कोयला कारोबार को लेकर राज्य में ईडी की बड़ी कार्रवाई और उसके बाद बढ़ती राजनीतिक गर्मी के बीच विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी खुद सवालों में घिरते नजर आ रहे हैं। हेमंत सरकार पर लगातार प्रहार करने वाले मरांडी ने ईडी की छापेमारी को लेकर सरकार, धनबाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए, लेकिन अब उन्हीं की तस्वीरें उस कोयला कारोबारी एलबी सिंह के साथ वायरल हो रही हैं (वायरल फोटो की पुष्टि www.wm24x7.in नहीं करता), जिनके ठिकानों पर ईडी ने हाल ही में छापा मारा है।

Ranchi: Babulal attacks illegal coal trade, but pictures with businessman LB Singh, who is under ED scanner, go viral

वायरल तस्वीरों में एलबी सिंह बाबूलाल मरांडी को गुलदस्ता भेंट करते और दोनों को साथ बैठकर बातचीत करते देखा जा सकता है। यह तस्वीरें पहले भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में सामने आ चुकी हैं, पर ईडी की कार्रवाई के बाद इनके वायरल होने से राजनीतिक हलकों में नए सवाल उठ खड़े हुए हैं। मरांडी जिस अवैध कोयला नेटवर्क को लेकर सरकार पर हमलावर हैं, उसी नेटवर्क से जुड़े एक कारोबारी के साथ उनके संबंधों पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मरांडी ने अपने हालिया वीडियो बयान में एसपी, इंस्पेक्टर से लेकर सरकारी तंत्र पर तो कई गंभीर आरोप लगाए, पर धनबाद के भाजपा सांसद, झरिया और बाघमारा के भाजपा विधायकों, जो क्षेत्र में कोयला कारोबार पर सबसे अधिक प्रभाव रखते हैं, का नाम नहीं लिया। एलबी सिंह भी भाजपा से जुड़े रहे हैं और पिछले चुनाव में टिकट के प्रबल दावेदार थे। ऐसे में विपक्षी नेता की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

Ranchi: Babulal attacks illegal coal trade, but pictures with businessman LB Singh, who is under ED scanner, go viral

धनबाद, झरिया और बाघमारा में अवैध खनन कोई नया मुद्दा नहीं है। शिकायतें लगातार आती रही हैं कि क्षेत्र में प्रभावशाली राजनीतिक गुटों की छत्रछाया में अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। यहां तक कि कुछ महीने पहले गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और पूर्व मंत्री सरयू राय को बाघमारा में प्रवेश नहीं करने दिया गया था। इस घटना के बाद भी बाबूलाल मरांडी ने स्थानीय भाजपा नेताओं पर सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की।

अब जब ईडी ने जिस कारोबारी पर शिकंजा कसा है, उसका फोटो विपक्ष के नेता के साथ वायरल है, तो सवाल और गहरा गया है, क्या बाबूलाल मरांडी अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की मांग केवल सरकार तक सीमित रखेंगे, या अपनी पार्टी के प्रभावशाली चेहरों और स्थानीय नेटवर्कों के खिलाफ भी खुलकर बोलेंगे? राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर मरांडी सड़क पर उतरकर अवैध खनन रोकने की पहल नहीं करते, तो उनकी मुहिम पर सवाल खड़े होंगे और उनकी राजनीतिक विश्वसनीयता भी कटघरे में आ सकती है।

[Disclaimer: वायरल फोटो की पुष्टि www.wm24x7.in नहीं करता]

ये भी पढ़ें: Ranchi: सीएम को राज्यस्तरीय समारोह का मुख्य सचिव ने दिया न्योता

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!