Ranchi: सीएम को राज्यस्तरीय समारोह का मुख्य सचिव ने दिया न्योता

Ranchi: Chief Secretary invites CM to state-level function

Ranchi: मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुँचकर हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह का औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। ज्ञात हो कि हेमंत सोरेन सरकार के वर्तमान कार्यकाल का पहला वर्ष 28 नवंबर को पूरा हो रहा है। इस मौके पर दोपहर 12 बजे से भव्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे। समारोह में राज्य कैबिनेट के सभी मंत्री और कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण लगभग 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण होगा, जिसे लेकर सरकार ने विस्तृत तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

ये भी पढ़ें: Sahibganj में एयरपोर्ट की संभावनाओं का आकलन: एएआई की टीम ने की व्यापक जांच

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!