Ranchi में आज भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे, JSCA में 3:30 बजे तक मिलेगा प्रवेश, शहर अलर्ट मोड पर

India-South Africa ODI in Ranchi today; entry to JSCA till 3:30 pm, city on alert mode

Ranchi: तीन साल बाद रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट की वापसी हो रही है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1 बजे होगा। दोनों टीमें दोपहर 12 बजे तक स्टेडियम पहुंच जाएंगी।

दर्शकों के लिए प्रवेश सुबह 11:30 बजे से शुरू कर दिया जाएगा और दोपहर 3:30 बजे के बाद गेट बंद हो जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दर्शक टिकट पर अंकित गेट से ही प्रवेश लें। एक बार स्टेडियम में प्रवेश करने के बाद बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी और यदि कोई दर्शक बाहर निकलता है तो उसे दोबारा एंट्री नहीं मिलेगी। भीड़ को देखते हुए स्टेडियम के अंदर भोजन और पेय पदार्थों के कई स्टॉल लगाए गए हैं।

मुकाबले को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर में चार हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। JSCA में तीन साल बाद वनडे होने के कारण क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है और सभी टिकट पहले ही बिक चुके हैं।

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए शहर में कई बदलाव किए गए हैं। भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। दर्शकों की सुविधा के लिए 10 पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं। सखुआ बागान, धुर्वा गोलचक्कर मैदान, डीएवी स्कूल मैदान, नेहरू स्टेडियम, मियां मार्केट, संत थॉमस स्कूल के पास, प्रभात तारा मैदान, शहीद मैदान और हेलीपैड मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा कारणों से स्टेडियम में कई सामानों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। प्रशासन ने कांच व प्लास्टिक की बोतलें, सिगरेट, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ, धातु कंटेनर, हथियार, हेलमेट, खाना, शराब, डीएसएलआर कैमरा, वीडियो रिकॉर्डर और तंबाकू उत्पाद लाने पर सख्त मनाही की है।

प्रशासन ने अपील की है कि दर्शक सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें ताकि मैच सुचारू और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके। रांची आज क्रिकेट के उत्साह से सराबोर रहेगा और सभी की निगाहें टीम इंडिया के प्रदर्शन पर टिकी होंगी।

ये भी पढ़ें: Ranchi: हेमंत सरकार के विकास कार्यों पर जनता का भरोसा, भाजपा का आरोप–पत्र राजनीतिक हताशा: झामुमो

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!