Barharwa: ग्रामीण समस्याओं की नब्ज टटोलने पहुँची विधायक निसात आलम, लोगों को दिलाया समाधान का भरोसा

Barharwa: MLA Nisat Alam arrives to assess rural problems, assures people of solutions

Barharwa (Sahibganj): बरहरवा प्रखंड के बिंदुपाड़ा पंचायत के कई गांवों में सोमवार को पाकुड़ विधायक निसात आलम ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए ग्रामीण समस्याओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। बिंदुपाड़ा, चाउलछल्ला और लाधोपाड़ा पहुंचे विधायक ने घरों के सामने बैठकर, चौक-चौराहों पर रुककर और समूहों में ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी शिकायतों, जरूरतों और परेशानियों को गंभीरता से सुना।

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सबसे अधिक बिजली समस्या, पेयजल संकट, जर्जर सड़कों की मरम्मत, म्यूटेशन में हो रही देरी, चापाकलों की खराबी, नाली-निकासी की बदहाली सहित कई मूलभूत नागरिक सुविधाओं पर चिंता जताई। महिलाओं ने मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना में ऑनलाइन आवेदन के बावजूद राशि नहीं मिलने, राशन कार्ड में सदस्यों के नाम जोड़ने की जटिलता और योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रहीं बाधाओं की ओर विशेष रूप से विधायक का ध्यान दिलाया। लाधोपाड़ा में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लिखित आवेदन के माध्यम से भी सौंपा।

ग्रामीणों की बात एक-एक कर सुनने के बाद विधायक निसात आलम ने आश्वस्त किया कि उनकी हर शिकायत प्राथमिकता पर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं क्षेत्र में आकर समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझ रही हैं ताकि समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ प्रभावी पहल की जा सके। उन्होंने ग्रामीणों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि “आपने मुझे झारखंड में सर्वाधिक मतों से चुनकर जो भरोसा दिया है, उसके अनुरूप मैं पूरी ईमानदारी से आपकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”

विधायक के साथ जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, जिला सोशल मीडिया चेयरमैन नेहाल अख्तर, सुभोजित मिश्रा, शारिक रब्बानी, अजीत कुमार रॉय, मोतिउर अंसारी, खैरुल इस्लाम, सद्दाम शेख, नईम अख्तर अंसारी, मोहम्मद अंसारी, राहुल अंसारी, अकबर खान, जहरुल खान, बप्पा भट्टाचार्य, शमीमा खातून, दौरान चौधरी, सफीकुल शेख, सूफी शेख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

विधायक के इस दौरे ने क्षेत्र में उम्मीद की नई किरण जगाई है, जहाँ लोग वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की ओर सकारात्मक पहल की अपेक्षा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Ranchi: सीए नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, विदेशी निवेश और मनी लॉन्ड्रिंग की कड़ियां खंगालने में जुटी एजेंसी

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!