Barharwa: फरक्का एक्सप्रेस से कछुआ तस्करी का भंडाफोड़, बरहरवा आरपीएफ ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

Barharwa: Turtle smuggling racket busted on Farakka Express, three smugglers arrested by Barharwa RPF.

Barharwa (Sahibganj): बरहरवा आरपीएफ को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब 15734 डाउन फरक्का एक्सप्रेस से अवैध रूप से कछुआ की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ ने ट्रेन से 22 बैगों में भरे बड़ी मात्रा में कछुआ बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साहिबगंज–बरहरवा रेलखंड के रास्ते कछुआ की तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद आरपीएफ जवानों को अलर्ट मोड पर रखा गया और ट्रेन गश्ती तेज कर दी गई।

साहिबगंज से ट्रेन खुलने के बाद तीन संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर जवानों को शक हुआ। इसके बाद तालझारी स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 22 बैगों से छोटे और बड़े आकार के कछुआ बरामद किए गए। सभी बैगों को बरहरवा स्टेशन पर उतारकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल कछुओं की गिनती नहीं हो सकी है। आरपीएफ ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान करण पत्रकट, कुसमा पत्रकट एवं मंजू पत्रकट, तीनों थाना सुल्तानपुर, जिला सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि तीनों तस्कर बनारस से कछुआ खरीदकर पश्चिम बंगाल के फरक्का ले जा रहे थे।

Barharwa: Turtle smuggling racket busted on Farakka Express, three smugglers arrested by Barharwa RPF.

आरपीएफ के अनुसार, आरोपियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। साथ ही बरामद सभी कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द किया जाएगा। आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेल मार्ग के जरिए हो रही वन्यजीव तस्करी पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Howrah रेल मंडल के Pakur में कोयला ढुलाई नियमों की अनदेखी, आबादी वाले इलाकों में बढ़ता धूल प्रदूषण बना गंभीर खतरा

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!