Pakur: सिविल सर्जन के सूने आवास में बड़ी चोरी, नल-वायरिंग तक उखाड़ ले गए चोर

Pakur: A major theft occurred at the vacant residence of the Civil Surgeon; thieves even stole the taps and wiring.

Pakur: नगर थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने सूने पड़े एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि चोर केवल कीमती सामान ही नहीं, बल्कि बाथरूम के नल, बिजली की वायरिंग और पाइप लाइन तक उखाड़ ले गए। यह मकान कोलकाता में पदस्थापित सिविल सर्जन जयंतो शुक्ल की पत्नी के नाम पर है, जो पिछले तीन महीनों से परिवार सहित कोलकाता में रह रहे थे। लंबे समय से बंद पड़े घर का फायदा उठाकर अज्ञात चोर खिड़की के रास्ते भीतर घुसे।

चोरों ने घर में रखे फ्रिज, एसी का कंप्रेसर, बिजली से जुड़े उपकरण, खिड़कियों की एल्युमिनियम शीट, बाथरूम के नल, अलमारी में रखी साड़ियां, चादरें सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा घर की पूरी वायरिंग और बाथरूम की पानी की पाइप लाइन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे मकान को दोबारा रहने लायक बनाने के लिए व्यापक मरम्मत की जरूरत पड़ेगी।

घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने गृहस्वामी के साले मनोजित पांडे को दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घर की हालत देखकर स्तब्ध रह गए। इसके बाद उन्होंने तत्काल अपने जीजा जयंतो शुक्ल और नगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है और सभी पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही है।

मनोजित पांडे के अनुसार प्रारंभिक आकलन में चोरी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सिविल सर्जन जयंतो शुक्ल के कोलकाता से लौटने के बाद ही चोरी गए सामान की सही कीमत का विस्तृत आकलन हो सकेगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों ने बंद पड़े मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

ये भी पढ़ें: डीएमएफटी Sahibganj में करोड़ों की गड़बड़ी के संकेत, ऑडिट रिपोर्ट ने खोली वित्तीय अव्यवस्था की पोल

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!