Sahibganj: बरहेट–बरहरवा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो–तेल टैंकर की टक्कर से तीन की गई जान

Sahibganj: A tragic road accident occurred on the Barhet-Barharwa main road, resulting in the death of three people after an auto-rickshaw and an oil tanker collided.

Sahibganj: बरहेट–बरहरवा मुख्य मार्ग पर छोटा रांगा डांड़ पुल मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में यात्रियों से भरे ऑटो और तेल टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक स्कूली बच्ची सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे समेत कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को अलग-अलग स्थानों पर उपचार के लिए भेजा गया है। इधर, इलाज में कथित लापरवाही को लेकर आक्रोशित लोगों ने रांगा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़ की, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। सूचना मिलते ही बरहरवा एसडीपीओ के नेतृत्व में बरहरवा और रांगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुटी है।

पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाना चाहती थी, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध करते हुए रोक दिया। मृतकों की पहचान बड़ा रांगा निवासी 30 वर्षीय समरा साह, घटियारी की 30 वर्षीय रंदनी सोरेन और डाहूजोर की छह वर्षीय शांति हेम्ब्रम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऑटो बरहेट से बरहरवा जा रहा था, जबकि टैंकर तेल खाली कर लौट रहा था। सभी यात्री डहुआजोड़ चौक पर उतरने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें: खबर का असर: DMFT Sahibganj ने एक साथ सार्वजनिक की तीन वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!