Barharwa: रेल फाटक पर ट्रैक्टर खराब, 15 मिनट रुकी रही फरक्का एक्सप्रेस

Barharwa: Tractor breaks down at railway crossing, Farakka Express delayed for 15 minutes.

Barharwa/Sahibganj: बरहरवा के एलसी गेट नंबर 44 (दिग्गी गेट) पर सोमवार सुबह करीब 09:00 बजे अफरा-तफरी मच गई। फाटक पार करते समय एक ट्रैक्टर अचानक खराब हो गया। जानकारी के अनुसार, पूर्व दिशा से पश्चिम दिशा की ओर जा रही ट्रैक्टर के आगे वाले चक्के का एक्सल टूट गया, जिससे बायां चक्का अलग हो गया और ट्रैक्टर रेलवे फाटक के बीचोंबीच फंस गई।

घटना के कारण रेलवे फाटक के दोनों ओर सड़क यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इसी बीच आउटर पर फरक्का एक्सप्रेस करीब 15 मिनट तक खड़ी रही, जिससे रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ। मामले की सूचना मिलते ही गेटमैन ने बरहरवा आरपीएफ को अवगत कराया। सूचना पर आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक जलेश्वर कुमार दुबे एवं कांस्टेबल अनिल कुमार साह मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

आरपीएफ द्वारा पहले फंसे वाहनों को सुरक्षित तरीके से फाटक पार कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इसके बाद ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर जब्त कर आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया। बताया गया कि रेलवे एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: सिस्टम ने नहीं सीखा सबक? DMFT Sahibganj में अनियमितताओं की पुनरावृत्ति

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!