Sahibganj: नींबू पहाड़ अवैध खनन केस में दूसरे दिन भी सीबीआई की सघन पड़ताल

Sahibganj: CBI continues its intensive investigation into the illegal mining case at Nimbu Pahar for the second consecutive day.
  • दिनभर जिला खनन कार्यालय में दस्तावेज खंगालती रही टीम, जिले में हलचल तेज

Sahibganj: मंडरो प्रखंड के सिमरिया मौजा स्थित नींबू पहाड़ में अवैध खनन मामले की जांच के लिए पहुंची सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने गुरुवार को दूसरे दिन भी अपनी जांच जारी रखी। डीएसपी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में टीम पूर्वाह्न करीब 11:50 बजे साहिबगंज स्थित जिला खनन कार्यालय पहुंची, जहां लगभग दो घंटे तक गहन जांच की गई। इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू से कई बिंदुओं पर जानकारी ली गई और खनन से जुड़े अभिलेखों व रिपोर्टों को बारीकी से खंगाला गया।

Sahibganj: CBI continues its intensive investigation into the illegal mining case at Nimbu Pahar for the second consecutive day.
जिला परिसदन से निकलती सीबीआई टीम की गाड़ियां

सूत्रों के अनुसार, टीम ने अवैध खनन और संबंधित क्षेत्र की खनन लीज से जुड़े दस्तावेजों का मिलान किया। दोपहर करीब दो बजे टीम कार्यालय से निकली, लेकिन एक घंटे बाद अपराह्न लगभग तीन बजे पुनः जिला खनन कार्यालय पहुंच गई और शाम तक जांच करती रही। बताया जा रहा है कि दूसरे दौर में टीम ने लीज की शर्तों, उत्पादन, परिवहन और रॉयल्टी से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया। सीबीआई जांच को लेकर जिले में दिनभर हलचल का माहौल बना रहा। सर्किट हाउस के मुख्य द्वार को पूरी तरह बंद रखा गया, जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

गौरतलब है कि सीबीआई की टीम मंगलवार देर शाम को ही साहिबगंज पहुंची थी। पहले दिन भी टीम ने जिला खनन कार्यालय में दस्तावेजों की जांच की थी, जबकि इससे पूर्व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जब्त मालवाहक जहाज का मुआयना कर उससे जुड़े तथ्यों को भी परखा गया था। लगातार दूसरे दिन चली इस जांच से यह साफ संकेत मिल रहा है कि नींबू पहाड़ अवैध खनन मामला अब निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में और अहम खुलासे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Pakur: न्यायालय की सजा के बाद फरारी पर पुलिस का शिकंजा, दोनों दोषी 24 घंटे में दबोचे गए

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!