Sahibganj: स्वतंत्रता सेनानी अर्जुन यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जीवन मूल्यों को किया गया स्मरण

Sahibganj: A tribute ceremony was held on the death anniversary of freedom fighter Arjun Yadav, and his life values ​​were remembered.

Sahibganj: शहर के भरतिया कॉलोनी स्थित अयोध्या धाम में गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अर्जुन यादव की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र अमरनाथ यादव, बजरंगी यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य, शुभचिंतक और क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा से पूर्व पुरोहित द्वारा विधिवत पूजन-पाठ कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने स्व. अर्जुन यादव के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व. अर्जुन यादव के जीवन और योगदान को याद करते हुए कहा कि वे न केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, बल्कि कर्मठ किसान और पहलवान के रूप में भी समाज में अपनी विशिष्ट पहचान रखते थे। सादगी, ईमानदारी और साहस उनके व्यक्तित्व की पहचान थी, जो आज भी जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। वक्ताओं ने कहा कि स्व. अर्जुन यादव ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि परिश्रम और सत्यनिष्ठा के बल पर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा गया कि उन्हीं आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करते हुए बजरंगी प्रसाद यादव, जो भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रभारी हैं, समाजसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वक्ताओं ने इसे स्व. अर्जुन यादव के जीवन मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति बताया।

श्रद्धांजलि सभा में बास्की यादव, मो. कलीमुद्दीन, कृष्णा शर्मा, आनंद मोदी, बबलू तिवारी, जय प्रकाश सिन्हा, मनोज केशरी, कुंदन पासवान, ललन सिंह, ललित कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित जनों ने स्व. अर्जुन यादव के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें: Pakur: महेशपुर में सशक्त हुई पुलिस व्यवस्था, एसडीपीओ कार्यालय व आवास भवन का लोकार्पण

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!