Sahibganj: विकसित भारत के संकल्प से कांग्रेस को परेशानी, जीराम जी योजना से गांवों को मिलेगी नई दिशा: अनंत ओझा

Sahibganj: Congress is troubled by the resolve for a developed India; the Jeeram Ji scheme will give a new direction to the villages: Anant Ojha

Sahibganj: कांग्रेस और उसके सहयोगी दल भारत को विकसित राष्ट्र बनते हुए नहीं देखना चाहते हैं। यह आरोप राजमहल के पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य अनंत ओझा ने गुरुवार को स्वामी विवेकानंद चौक स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में लगाया। उन्होंने कहा कि देश की संसद ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूती दी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया है, लेकिन कांग्रेस और उसके इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल लगातार जनता को गुमराह कर रहे हैं।

अनंत ओझा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर को गति देने के लिए ‘गति शक्ति’ जैसी योजनाएं लागू की गई हैं। इसी कड़ी में जीराम जी योजना के माध्यम से ग्रामीण रोजगार का नया स्वरूप सामने आया है, जिससे ग्रामीण भारत को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले मनरेगा के तहत 100 दिनों के रोजगार की गारंटी थी, लेकिन जीराम जी योजना के तहत अब 125 दिनों के रोजगार की गारंटी सुनिश्चित की गई है। इस योजना में ग्राम सभा की अहम भूमिका तय की गई है, जहां 50 प्रतिशत स्वीकृति ग्राम स्तर पर ही दी जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा में वर्ष 2006 के बाद राज्यों द्वारा किए गए तथाकथित सुधारों से भ्रष्टाचार हावी हो गया था, जिसे केंद्र सरकार ने समाप्त करने का काम किया। जीराम जी योजना में राज्यों की भागीदारी स्पष्ट रूप से तय की गई है और इसका लाभ देश के सभी राज्यों को मिलेगा। अनंत ओझा ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में केंद्र की योजनाओं को या तो लागू नहीं किया जाता या फिर उपयोगिता प्रमाण पत्र केंद्र को नहीं भेजे जाते, जिससे योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पाता।

प्रेस वार्ता में उन्होंने कांग्रेस पर प्रभु श्रीराम के नाम से “चिढ़” होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने काम के बदले अनाज योजना की शुरुआत की थी, जबकि कांग्रेस ने गांधी जी का नाम जोड़कर मनरेगा का नामकरण किया। अब जीराम जी योजना ग्रामीण रोजगार की गारंटी, 125 दिनों का काम और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने का माध्यम है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस को राम नाम और राम आधारित योजनाओं से क्यों आपत्ति है, इसका जवाब जनता को मिलना चाहिए।

अनंत ओझा ने कहा कि भाजपा आगामी तीन दिनों तक जनजागरण अभियान चलाकर जनता के बीच जीराम जी योजना का प्रचार-प्रसार करेगी और कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करेगी। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी और धमेंद्र कुमार सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: स्वतंत्रता सेनानी अर्जुन यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जीवन मूल्यों को किया गया स्मरण

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!