Sahibganj: मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ितों को राहत, पंकज मिश्रा की पहल और संजय गोस्वामी की तत्परता से परिजनों तक पहुंची आर्थिक मदद

Sahibganj: Relief provided to victims from the Chief Minister's Relief Fund; the assistance reached the families thanks to the initiative of Pankaj Mishra and the prompt action of Sanjay Goswami.

Sahibganj: भीषण सड़क दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के लिए शुक्रवार का दिन राहत और संवेदना लेकर आया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश एवं झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा की पहल पर मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पतना स्थित झामुमो कार्यालय में विगत 2 जनवरी को टैंकर और टेम्पो की भीषण टक्कर में प्रभावित परिवारों के बीच एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक वितरित किया गया।

यह सहायता पंकज मिश्रा की संवेदनशील पहल और सतत प्रयास का परिणाम बताई जा रही है। उनके निर्देश पर केंद्र समिति सदस्य सह जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने पीड़ित परिजनों मति मुर्मू, जोबा मुर्मू, रामकृष्ण हांसदा, प्रमिला देवी, लुखी हेंब्रम, गंगा मुनि और बहामुनि हांसदा को चेक सौंपा। आर्थिक मदद मिलने पर पीड़ित परिवारों ने राहत की सांस ली और पंकज मिश्रा की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। लोगों ने कहा कि जिस संवेदनशीलता और तत्परता से पीड़ितों की सुध ली गई, वह झामुमो की जनहितकारी सोच को दर्शाता है।

संजय गोस्वामी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पार्टी और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा। भावुक माहौल में मृतक की परिजन मति मुर्मू ने कहा कि दुर्घटना में अपनों को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पंकज मिश्रा की मदद से यह एहसास हुआ कि हम अकेले नहीं हैं। इस सहायता ने आगे जीने की हिम्मत दी है। वहीं रामकृष्ण हांसदा ने नम आंखों से कहा कि इस कठिन समय में मिला सहयोग उनके लिए बड़ा सहारा है, जिसके लिए वे मुख्यमंत्री, पंकज मिश्रा और समस्त झामुमो परिवार के सदैव आभारी रहेंगे।

इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेंब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष महेश साह, प्रखंड सचिव मोहम्मद शाहबाज, छोटा रांगा पंचायत अध्यक्ष मछुआ हेंब्रम, धर्मपुर पंचायत सचिव समीर दास सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: विकसित भारत के संकल्प से कांग्रेस को परेशानी, जीराम जी योजना से गांवों को मिलेगी नई दिशा: अनंत ओझा 

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!