Sahibganj: उधवा प्लस टू विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का समापन

Sahibganj: The two-day annual sports event concluded at Udhwa Plus Two School.
  • राधिका कुमारी व लुतेंजरा खातून बनीं ऑल ओवर चैंपियन

Sahibganj: उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मो मारूफ उर्फ गुड्डू उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जीवन का अहम हिस्सा है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी विद्यार्थियों को मजबूत करता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा सामने आती है और उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रखंड के फ्लोरा पब्लिक स्कूल एवं प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में लॉन्ग जंप, हाई जंप, दौड़ सहित कई खेल शामिल थे। शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा की छात्रा राधिका कुमारी और लुतेंजरा खातून ने ऑल ओवर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। छात्रों की श्रेणी में बेनजीमन किस्कू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राहुल शेख द्वितीय स्थान पर रहे। 1600 मीटर दौड़ में अजय कुमार साहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता में इशरत खातून विजेता रहीं। इसके अलावा अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समारोह का मंच संचालन शिक्षक मो आकिब जावेद ने किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के हाथों विजेता प्रतिभागियों को कप और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा की प्रधानाध्यापिका नुसरत जहां, शिक्षक मनु शेख, मो अफलातून, हांसदा, नईम अख्तर सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Rajmahal जेल में विचाराधीन बंदी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!