Sahibganj: गायत्री शक्तिपीठ में 12 घंटे का अखंड जाप संपन्न, बसंत पर्व पर आज होगा सामूहिक संकल्प समारोह

Sahibganj: A 12-hour continuous chanting session concluded at the Gayatri Shaktipeeth; a collective pledge ceremony will be held today on the occasion of Basant Panchami.

Sahibganj: अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा इस वर्ष बसंत पर्व को संकल्प दिवस के रूप में मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में शहर के चौधरी कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गुरुवार को बारह घंटे का गायत्री अखंड जाप श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक चला, जिसमें कुल 145 श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

शक्तिपीठ संचालन समिति की मुख्य प्रभारी श्रीमती सरिता पोद्दार ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में पूजनीय माता जी की जन्म जयंती तथा पूज्य गुरुदेव द्वारा स्थापित अखंड दीपक के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2026 को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी शताब्दी वर्ष के अंतर्गत गुरुवार को अखंड जाप का आयोजन किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि शताब्दी वर्ष के दौरान गायत्री परिवार के सभी भाई-बहनों के लिए 40 दिवसीय अनुष्ठान करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से बसंत पर्व के अवसर पर शुक्रवार को सुबह नौ बजे शक्तिपीठ परिसर में सामूहिक संकल्प समारोह आयोजित किया गया है। इस अनुष्ठान में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सघन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर दीपक कुमार, विक्की कुमार सिंह, रुद्र नारायण, राजेंद्र प्रसाद, करुणामई भारती, अनीता देवी, अन्नू गुप्ता, चारु रानी, रीना चौधरी, मधु देवी सहित कई कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजकों ने जिलेवासियों से संकल्प समारोह में शामिल होकर आध्यात्मिक चेतना के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: उधवा प्लस टू विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का समापन

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!