Bokaro: चास नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से जमगडिया, चीरा चास में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने की, जहां आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तृत मंथन करते हुए मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।
सम्मेलन में वक्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही झामुमो की सबसे बड़ी ताकत है। महिला शक्ति और युवाओं की बढ़ती भागीदारी को चास में परिवर्तन की मजबूत आधारशिला बताया गया।
सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए चुनावी समर में पूरी ताकत झोंकने का भरोसा दिलाया। सम्मेलन के दौरान उत्साह और जोश का माहौल रहा, वहीं नेताओं ने दावा किया कि झामुमो की बढ़ती सक्रियता से विरोधी खेमे में खलबली मची हुई है और आने वाले नगर निकाय चुनाव में जीत तय है।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: गायत्री शक्तिपीठ में 12 घंटे का अखंड जाप संपन्न, बसंत पर्व पर आज होगा सामूहिक संकल्प समारोह








