Ranchi: असम चुनाव में संथाल परगना के चाणक्य पंकज मिश्रा पर झामुमो का भरोसा, स्टार प्रचारकों में शामिल

Ranchi: JMM places its trust in Pankaj Mishra—the 'Chanakya' of Santhal Pargana—for the Assam elections; includes him among its star campaigners.

Ranchi: आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर केंद्रीय स्तर के नेताओं को चुनाव प्रचार की अनुमति देने तथा उनके उपयोग में आने वाले वाहनों के लिए आवश्यक पास जारी करने का अनुरोध किया गया है। इस सूची में झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा का नाम प्रमुखता से शामिल किया गया है, जिन्हें राजनीतिक गलियारों में संथाल परगना का चाणक्य भी कहा जाता है।

पार्टी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ कई वरिष्ठ नेता भी प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। स्टार प्रचारकों की सूची में डॉ. सरफराज अहमद, विनोद कुमार पांडेय, जोबा माझी, अभिषेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, कल्पना मुर्मू सोरेन, डॉ. महुआ माजी, हफीजुल हसन, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, जिगा सुशरण होरो, विकास मुंडा, एम.टी. राजा, आलोक सोरेन और डॉ. लुईस मरांडी सहित कुल 20 नेताओं को शामिल किया गया है।

Ranchi: JMM places its trust in Pankaj Mishra—the 'Chanakya' of Santhal Pargana—for the Assam elections; includes him among its star campaigners.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस सूची में पंकज मिश्रा को शामिल करना झामुमो की एक रणनीतिक चाल है। लंबे समय से पार्टी के संगठनात्मक और चुनावी रणनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पंकज मिश्रा को संथाल परगना में उनकी प्रभावी चुनावी नीति के कारण “चाणक्य” की संज्ञा दी जाती है। विशेषकर चुनावी रणनीति बनाने में उनकी भूमिका की अक्सर चर्चा होती रही है।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में भी उनकी रणनीति और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का असर स्पष्ट रूप से देखने को मिला था। संथाल परगना की 18 विधानसभा सीटों में से 17 सीटों पर महागठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। राजनीतिक हलकों में इसे पंकज मिश्रा की चुनावी रणनीति का बड़ा परिणाम माना गया। इतना ही नहीं, लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में रही राजमहल विधानसभा सीट पर भी झामुमो ने विजय पताका फहराई और कई अन्य सीटों को भी भाजपा के कब्जे से मुक्त कराया।

इसी पृष्ठभूमि में यह माना जा रहा है कि झामुमो नेतृत्व ने असम विधानसभा चुनाव में भी महागठबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से पंकज मिश्रा को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। पार्टी को उम्मीद है कि उनकी रणनीतिक समझ और संगठनात्मक अनुभव चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पार्टी की ओर से निर्वाचन आयोग को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि ये सभी स्टार प्रचारक असम के विभिन्न इलाकों में हवाई, सड़क और रेल मार्ग से यात्रा कर चुनाव प्रचार करेंगे। इसलिए उनके उपयोग में आने वाले वाहनों को राज्य की सीमा के भीतर चलाने के लिए अनुमति पत्र जारी करने का अनुरोध किया गया है। झामुमो की केंद्रीय समिति की ओर से भेजे गए इस पत्र पर विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर हैं।

राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा तेज हो गई है कि जिस तरह संथाल परगना में पंकज मिश्रा की रणनीति ने महागठबंधन को बड़ी सफलता दिलाई थी, उसी तरह असम विधानसभा चुनाव में भी पार्टी उनसे प्रभावी भूमिका की उम्मीद कर रही है।

ये भी पढ़ें: Barharwa: एक दिन की बारिश में कीचड़ और पानी से लबालब हुई सड़क, मिर्जापुर में लोगों का बढ़ा आक्रोश

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!