- शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
- तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसकोला में अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
तालझारी। तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसकोला गांव के समीप शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार के साथ तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल से लूट की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार राजमहल थाना क्षेत्र के कासिम बाजार निवासी मो. मिलट उर्फ सईक, एजाज अहमद उर्फ लिटोन और रिंकू शेख अपने परिवार की महिलाओं के साथ शनिवार देर रात्रि टोटो में सवार होकर साहेबगंज से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इस बीच सकरीगली के आगे महाराजपुर के बांसकोला गांव के पास पहुंचे तो तीन बाइक सवार लोगों ने टोटो को रोकर लिफ्ट मांग ली। जब उनसे गाड़ी में महिला होने की बात कही गयी तो वे लोग मारपीट करने लगे। उनमें से एक ने अपने हथियार के बट से लोगों पर हमला कर दिया। इसमें कई लोगों हल्की चोट लगी। जिसके बाद हथियार दिखाकर कहा कि तुम्हारे पास जो भी समान है दे दो साथ ही उन लोगों ने हथियार के बल पर चार मोबाइल, 15 हजार नगद और महिला के कान के जेवर छीनकर फरार हो गये। इधर रविवार को पीडित परिजनों ने थाने आकर सुचना दिया। इधर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है आवेदन के अधार पर पुलिस आगे कि कारवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें: Sahibganj: तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा शहीद शाहनवाज का पार्थिव शरीर









