Sahibganj: तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा शहीद शाहनवाज का पार्थिव शरीर

साहिबगंज। एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान शहीद सीआरपीएफ जवान मोहम्मद शहनवाज का पार्थिव शरीर ताबूत में बंद तिरंगा में लिपटकर साहिबगंज कुलीपाड़ा स्थित घर पहुंचा।

शहिद की आखरी दीदार करने हेतु हजारों की संख्या में लोग राष्ट्रीय झंडा लेकर साक्षरता चौक से शहिद के घर तक सड़क के दोनों किनारों पर खड़े होकर अमर शहीद शहनवाज अमर रहे का नारा लगा रहे थे। तिरंगे से लिपटा ताबूत में शहिद के पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिवारवाले , रिश्तेदार, आस पड़ोस के लोगों में मातम छा गया। पुरा माहौल गमगीन हो गया। सभी के आंखें नम थी।

कल पूर्वाहन 8:00 बजे शहीद का जनाजा उनके निवास स्थान से सम्मान के साथ निकलेगा। इसके उपरांत मजहर टोला के निकट स्थानीय कब्रिस्तान में इस्लामिक रीति रिवाज के मुताबिक आखिरी रसूम की कार्यवाई पूरी करने के बाद नमाज ए जनाजा अदा कर उन्हें सम्मान पूर्वक सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Sahibganj: जिला समन्वय समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!