Porn Star रिया बर्डे को बचाने उतरी 7 वकीलों की फौज, कोर्ट में डेढ़ घंटे चली बहस

Porn Star रिया बर्डे को 26 सितंबर को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनपर फर्जी दस्वावेज के आधार पर भारत में अवैध तरीके से रहने का आरोप हैै। रिया बर्डे पर लगे आरोप के अनुसार वो बांग्लादेश की नागरिक है और फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपने परिवार के साथ भारत में रह रही थी। पुलिस को इस मामले में रिया की मां, पिता, बहन, भाई की तलाश है।

रिया बर्डे को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया तो उनके बचाव में 7 वकीलों की फौज उतर आई और उसके गिरफ्तारी का जमकर विरोध किया। डेढ़ घंटे तक चली बहस के दौरान वकीलों की टीम ने उसका जमकर बचाव किया और गिरफ्तारी का विरोध करने की कोशिश की। वकीलों ने ठाने पुलिस ने सवाल किया की वो किस आधार पर रिया बर्डे को बांग्लादेशी साबित कर सकती है। 90 मिनट चली तीखी बहस के बाद कोर्ट ने रिया को एक अक्टूबर तक के लिए ठाने पुलिस की हिरासत में भेज दिया।

रिया बर्डे को उसके दोस्त प्रशांत मिश्रा के शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसमें प्रशांत ने रिया पर अवैध तरीके से भारत में रहने का आरोप लगाया। प्रशांत के आरोप के बाद पुलिस ने रिया के दस्तावेजों की जांच की। इसके अनुसार रिया की मां मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है। उन्होने अरविंद बर्डे से शादी की जो अमरावती के रहने वाले है। रिया ने खुद को भारतीय नागरिक साबित करने के लिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनाया। रिया के माता पिता अभी कतर में है।

रिया बर्डे एडल्ट इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से मशहूर है। वह शिल्पा शेट्ठी के पति राज कुंद्रा के प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी है। उसे पुलिस ने 26 सितंबर को उल्लासनगर से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420, 465, 468, 479, 34 और 14ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिया के परिवार के सदस्यों- मां अंजलि बर्डे (उर्फ रूबी शेख), पिता अरविंद बर्डे, भाई रवींद्र (उर्फ रियाज शेख), और बहन रितु (उर्फ मोनी शेख) पर भी आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है. मुंबई स्थित पोर्नोग्राफी रैकेट से इनके संबंधों की जांच भी जारी है।

ये भी पढ़ें: Porn Star रिया बर्डे गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से रहने का आरोप

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!