Porn Star रिया बर्डे गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से रहने का आरोप

Porn Star रिया बर्डे को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बर्डे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस मामले में उसकी मां, बहन, भाई और पिता की भी तलाश कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिया के खिलाफ ताजा एक्शन पुलिस ने उनके (रिया बर्डे) के ही एक दोस्त की शिकायत पर लिया, जिसमें रिया बर्डे पर भारत में अवैध रूप से रहने का आरोप लगे हैं।

पोर्न स्टार रिया बर्डे अवैध रूप से भारत में रह रही थी। बर्डे की मां मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली थीं, लेकिन उन्होंने अरविंद बर्डे (रिया के पिता) से शादी की थी, जो महाराष्ट्र के अमरावती से थे। इसके बाद, उसने अपनी राष्ट्रीयता को भारतीय साबित करने के लिए जाली दस्तावेज पेश किए।

बता दें की रिया के दोस्त प्रशांत मिश्रा ने पुलिस को बताया कि रिया अवैध रूप से भारत में रह रही थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर ही है। बर्डे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420, 465, 468, 479, 34 और 14ए के तहत मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: उद्यान विभाग द्वारा फलदार पौधे का वितरण

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!