Ratan Tata ने देश के लिए काम किया, उनका निधन अपूरणीय क्षति: Babulal Marandi

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन, महान उद्योगपति Ratan Tata के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने कहा कि रतन टाटा के निधन से पूरा देश मर्माहत है। देश की 140 करोड़ जनता दुखी है। Ratan Tata एक ऐसे उद्योगपति रहे कि उन्होंने देश में उद्योग जगत को लीड किया। सामाजिक कार्यों में भी उन्होंंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Babulal Marandi ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए रतन टाटा से उनकी मुलाकात हुई थी। कई योजनाओं के बारे में उनसे चर्चा की थी। सभी काम करने को वे तैयार थे। दुर्भाग्य से मुख्यमंत्री से हटने के बाद काम वहीं लटकर रह गया। आज भी मैं उनकी विनम्रता और सादगी याद करता हूं। वास्तव में उन्होंने अपने लिए नहीं देश के लिए काम किया। दुनिश में देश का परचम लहराने की चिंता करते रहे। उनके निधन से पूरा देश मर्माहत है।

Babulal Marandi ने कहा कि उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ परोपकार और विनम्रता की अद्भुत मिसाल पेश की। रतन जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

ये भी पढ़ें: Ranchi: BJP प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi पर बिफरी गांडेय विधायक Kalpana Soren

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!