Ranchi: BJP प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi पर बिफरी गांडेय विधायक Kalpana Soren

Ranchi: Kalpana Soren ने BJP प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi पर पलटवार किया है। कल्पना ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी के उस बयान पर पलटवार करते हुए जवाब दिया जिसमें बीजेपी अध्यक्ष कल्पना को हेमंत की पत्नी कह गोगो दीदी योजना पर बौखलाहट की बात कही थी। कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर इसका जवाब दिया है।

कल्पना सोरेन ने लिखा है कि:

मेरा नाम कल्पना मुर्मू सोरेन है आदरणीय बाबूलाल जी!

मैं हेमन्त जी की पत्नी होने के साथ गांडेय की महान जनता का प्रतिनिधित्व भी करती हूँ।

इससे पहले मैं एक शिक्षिका थी, जिसे राजनीति में नहीं आना था – पर आप लोगों की तानाशाही के कारण मजबूरी में आना पड़ा।

पर यह शर्म की बात है कि एक तरफ़ पूरा देश नवरात्रि में नारी शक्तिस्वरूपा माँ दुर्गा की उपासना कर रहा है और दूसरी ओर आप एक नारी को अपमानित करते हुए ओछी टिप्पणियां कर रहे हैं।

माता रानी से आपकी सोच, सद्बुद्धि एवं विचारधारा सुधारने की प्रार्थना करती हूँ।

दरअसल बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी द्वारा गोगो दीदी योजना के फॉर्म को लेकर जेएमएम की आपत्ति पर बयान दिया है । बाबूलाल ने कहा है कि झारखंड की माताओं बहनों के बीच गोगो दीदी योजना की स्वीकार्यता देखकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी बौखलाहट में हैं। हेमंत गोगो दीदी योजना का दुष्प्रचार कर रहे हैं और सरकारी अधिकारियों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता हेमंत की गीदड़भभकी से डरने वाले नहीं हैं। पिछले 5 सालों में जनता के साथ झूठा वादा करने वाले हेमंत को झारखंड की जनता करारा जवाब देगी।

ऐसा पहली बार है कि कल्पना सोरेन और बाबूलाल मरांडी दोनों आमने-सामने हैं । चुनाव से पहले दोनों नेताओं में तीखी बहस झारखंड विधानसभा चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

ये भी पढ़ें: Ratan Tata Passes Away: नहीं रहे रतन टाटा, 86 साल की उम्र में मुंबई में निधन 

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!