Hemant सरकार में बेटियां असुरक्षित, 5 वर्ष में 7200 बलात्कार की घटना: Pratul Shah Deo

Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव (Pratul Shah Deo) ने प्रदेश मुख्यालय में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए नामकुम में एक युवती के साथ हुए रेप और हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है। प्रतुल ने कहा इस सरकार में बेटियां पूरे तरीके से असुरक्षित है। तभी राजधानी रांची के नामकुम क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बेटी को किडनैप करके हत्या कर दी जाती है। इस सरकार के कुल 5 वर्षों के कार्यकाल में अब तक 7200 रेप की घटनाएं हो चुकी है, 7000 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी है, ढाई लाख से ज्यादा संज्ञेय अपराध हुए हैं।यानी पूरे तरीके से अपराधियों का बोलबाला है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा के कार्यकाल और हेमंत सरकार के कार्यकाल की तुलना करें तो 29% रेप केस की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। (वर्ष 2017 और 2022 के आंकड़े)। इसके अतिरिक्त बलात्कार और पोस्को के भी मामलों में 25% से भी कम आरोपियों को सजा हुई है। प्रतुल ने कहा कि इस सरकार का फास्ट्रेक कोर्ट के जरिए भी दोषियों को सजा दिलाने का रिकॉर्ड भी बहुत बुरा है।

प्रतुल ने कहा आज एनडीए के उम्मीदवारों के बड़े संख्या में नामांकन के साथ इस सरकार की उल्टी गिनती की शुरुआत हो जाएगी। भाजपा अपने पंच प्रणों में  ₹500 में गैस सिलेंडर, 2,70,000 युवाओं को सरकारी रोजगार, 5 लाख लोगों को स्वरोजगार, बेरोजगारों को ₹2000 मासिक बेरोजगारी भत्ता, गरीबों को 20 लाख से अधिक आवास, मुफ्त बालू देने की योजना के साथ चुनाव मैदान में जाएगी। प्रतुल ने कहा अभी तक गठबंधन का औपचारिक रूप से बटवारा भी नहीं हुआ है। दूसरी ओर भाजपा गठबंधन जनता के इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने की आकांक्षा के अनुसार चुनावी मैदान में उतरी गई है।

  • आज भाजपा के उम्मीदवारों के नामांकन के साथ सरकार की उल्टी गिनती शुरू

प्रतुल ने कहा आज नामांकन के समय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रांची में चार विधानसभा की सभाओं को संबोधित करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा जी जमशेदपुर इलाके के विधान सभाओं के नामांकन और और चंदनक्यारी में उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी चाईबासा ,चक्रधरपुर के नामांकन में मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री फागण सिंह कुलस्ते सिसई और गुमला के नामांकन में उपस्थित रहेंगे। बरकट्ठा और बरही के नामांकन में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी उपस्थित रहेंगे। चतरा ,सिमरिया और भवनाथपुर के नामांकन में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें: गांडेय से दूसरी बार चुनावी मैदान में Kalpana Soren, किया नामांकन दाखिल

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!