गांडेय से दूसरी बार चुनावी मैदान में Kalpana Soren, किया नामांकन दाखिल

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) दूसरी बार चुनावी मैदान में उतर गयी है। गुरुवार 24 अक्टूबर को उन्होंने गांडेय सीट के लिए झामुमो प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। कल्पना सोरेन ने गांडेय के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद भी मौजूद थे।

पर्चा दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि सेवा करने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो उम्मीदवार के तौर पर आज नामांकन पत्र दाखिल किया। गांडेय विधानसभा की जनता का स्नेह, आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी काआशीर्वाद तथा हेमन्त सोरेन जी का साथ ही मेरा हौसला है, मेरी ताकत है, मेरा विश्वास है। जीतेंगे गांडेय! जीतेगा झारखण्ड!

ये भी पढ़ें: Sahibganj: पीठासीन पदाधिकारी को मॉक पोल का दिया गया प्रशिक्षण

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!