सत्ता EVM में है कैद… और बेफिक्र अंदाज़ में दिखे Hemant-Kalpana

झराखंड विधानसभा चुनाव 2024 की वोटिंग खत्म होने के बाद तमाम प्रत्याशी, पार्टियों के प्रभारी और सह प्रभारी रिजल्ट के इंतज़ार में बेसब्र हो रहे हैं। सत्ता EVM में कैद है और वहीं कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन सुस्ता रहे हैं और थकान मिटा रहे हैं। वो भी ठेठ झारखंडी अंदाज़ में। कल्पना सोरेन की मां कुर्सी पर बैठी हैं और फर्श पर कल्पना अपने केशों में मालिश कराती हुई दिख रही हैं। ज़ाहिर सी बात है चुनावी भागदौड़ में कल्पना खुद पर ध्यान नहीं दे पाईं इसलिए मां को चिंता सती रही है, लिहाजा बेटी को जैसे ही पहली फुर्सत मिली मां बेटी के बाल संवारने लगी। तस्वीरें खुद कल्पना सोरेन से अपने सोशल मीडिया में साझा की हैं।

चुनाव समाप्ति के बाद हेमंत सोरेन ने भी पत्नी कल्पना संग फुर्सत के क्षणों की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की हैं। कल्पना सोरेन बालों में तेल लगवा रही हैं। इधर हेमंत सोरेन ने भी मौके का फायदा उठाते हुए देहाती अंदाज़ में अपने बिखरे हुए बालों की ओर इशारा किया तो कल्पना को ख़याल आया कि अब हेमंत सोरेन के केश तो बेहद लंबे हो चुके हैं, इनकी भी मालिश जरुरी है। लिहाजा उन्होंने मुख्यमंत्री के बालों में भी मालिश कर दिया। झारखंड के मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी की इस तस्वीर को देखने के बाद झारखंडी माहौल का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ना सिर्फ कल्पना सोरेन बल्कि हेमंत सोरेन के लंबे केश में भी  तेलों की मालिश हो रही है। कल्पना सोरेन हेमंत को केशों को संवार रही हैं।

गौरतबल है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने सौ से अधिक रैलियां की हैं और जनता से इंडिया गठबंधन के लिए वोट मांगा है।

ये भी पढ़ें: Jharkhand में एग्जिट पोल सर्वे ने बढ़ाया सस्पेंस! किसकी बन रही है सरकार? पढ़ें पूरी ख़बर

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!